धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: गोविंदपुर, प्रतिनिधि। हंसराज हॉस्पिटल की ओर से रविवार को जगत जननी मां दुर्गा मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच में 42 मरीज मोतियाबिंद से तथा 8 मरीज आंखों के अन्य रोग से ग्रसित पाए गए। सभी रोगियों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की। ऑप्टम के डॉ. दीपक कुमार, सुमित कुमार एवं नर्स प्रतिमा व मृतिमा ने जांच में सहयोग किया। मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए लोगों का हंसराज हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में गोविंद राय, अमित बजाज, गौतम कुमार, मनीष अग्रवाल, अजय दास, सोमन दास आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...