धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: गोविंदपुर, प्रतिनिधि। साबलपुर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। जिससे संपूर्ण कथा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो उठा। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की मंगल वेला पर भक्तों ने जयकारों और नृत्य के माध्यम से आनंद की अभिव्यक्ति की। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक झांकियां भी निकाली गई।

कथा का प्रवचन प्रवचन करते हुए भागवत मर्मज्ञ सुरेंद्र हरिदास ने कहा कि बच्चों का नाम यदि भगवान के नाम पर रखा जाए तो उनके जीवन में भी उन दिव्य गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि संस्कारों की पहली सीढ़ी होता है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वाले कभी सुखी नहीं रह सकते है। जो व्यक्ति भगवान के घर से धन, आभूषण या किसी भी प्रकार की वस्त...