धनबाद, नवम्बर 6 -- Dhanbad News: जिले में नामांकन घटने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। 52 संकुल संसाधन केंद्रों के सीआरपी और बीआरपी को शोकॉज जारी किया गया है। यू-डायस प्लस आंकड़ों के विश्लेषण में खुलासा हुआ कि जिन संकुलों में 2025-26 के मुकाबले 2026-27 में 100 या उससे अधिक नामांकन का अंतर है, उन्हें चिह्नित किया गया है। जिले में 2025-26 में 4,84,043 नामांकन था, जो 2026-27 में घटकर 4,58,091 रह गया। यानी 25,952 की कमी आई है। 39,111 बच्चे ड्रॉपबॉक्स में हैं।डीईओ अभिषेक झा ने आदेश में कहा कि सीआरपी-बीआरपी ने कार्य को गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना ने 10 दिनों में सुधार की चेतावनी देते हुए अक्तूबर का मानदेय जारी किया है। सुधार नहीं हुआ तो नवंबर का मानदेय नहीं मिलेगा। सबसे अधिक मध्य विद्यालय पांड्...