धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: कांड्रा पंचायत के नापित टोला में मंगलवार को डीएमएफटी फंड से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का स्वागत किया और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, गोपन कर्मकार, नीतू देवी, भारती देवी, झालू देवी, पार्वती देवी, संजोती देवी, सुगिया देवी, अनीता देवी, धरनी देवी, मंगर कर्मकार, भागीरथ महतो, तरुण नापित, कालीपद नापित, अनवर शेख और कालीपत दास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...