धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: धनबाद। जिले में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सार्वजनिक जगहों पर अड्डा जमा कर नशा करनेवालों की खैरियत पूछी गई। अभियान के दौरान पूरे जिले में 38 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें रातभर थाना में रखा जाएगा। अभियान में सभी थाना व ओपी के प्रभारी के अलावा डीएसपी शामिल थे। पुलिस टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास, मैदान, पार्कों, विद्यालय परिसर, सुनसान जगहों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच एवं छापेमारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...