धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: भूली के आजाद नगर में बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक विवाहिता अपने दस माह के नवजात बेटे के साथ आग की चपेट में आ गई। आग से बुरी तरह झुलसी महिला जलती अवस्था में छत से पड़ोसी के अधिवक्ता के कार्यालय में जा गिरी। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला और बच्चे की स्थिति गंभीर है और दोनों अचेत अवस्था में हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आग लगाकर जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि खाना बनाने के दौरान महिला की ओढ़नी में आग लगी और घबराकर वह बच्चे को लेकर छत पर चली गई तथा पड़ोसी के कार्यालय में कूद गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भूली थाना प्रभारी विश्वजी...