धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: झरिया। न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल, हेटली बांध में प्राचार्या राखी सिंह के निर्देशन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव गुरुवार को धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे बच्चों ने मनमोहक नृत्य और जीवंत अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। उत्सव के अंत में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नर्सरी के मयंक ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय और प्ले ग्रुप के रुद्रराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में एलकेजी की आराध्या ओझा प्रथम, यतिका अग्रवाल द्वितीय और हंसिका दत्ता तृतीय रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना, पूनम साहू, प्रियंका, सीनम और बीके सिन्हा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ara News: माउंट लिट्रा और किड्जी स्कूलों में कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्...