Dhanbad News: नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर सोमवार को अभियान चलाया गया। वार्ड संख्या दो के छाताबाद जामा मस्जिद, चैतुडीह फुटबाल ग्राउंड के आस पास में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर 50 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। वार्ड दो के पार्षद मो शहाबुद्दीन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हमें बच्चों के साथ मिलकर काम करना होगा, तभी समाज में एक नया संदेश जा सकेगा। मौके पर पार्षद मधुमाला, निरुपमा देवी सहित स्वच्छता पर्यवेक्षक अभिनाश कुमार, बिक्की कुमार, लाल कमल महतो, राहुल लायक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Mau News: जिला गंगा समिति ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.