धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: झरिया नई दुनिया महावीर मंदिर के समीप बुधवार की शाम शिव शंकर दल की ओर से भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पंडित मोहित पांडेय, शुभम पांडेय ने मां जगदम्बे की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराया। पूजा पर मुख्य यजमान के रूप में पवन साव, श्रवण साव और जिया देवी बैठी थी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार में शिव रुद्राभिषेक एवं भक्ति जागरण का आयोजनभजन संध्या का आरंभ इसके बाद पारंपरिक ढोल नगाड़ा के साथ चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित मां मंगला चंडी काली मंदिर से मां ज्योत जागरण स्थल लाया गया। माता रानी की जयकारें से पुरा क्षेत्र गुंज उठा। भजन गायक पिंटू शर्मा ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरूआत की। गजानंद आ जाओं... बड़ा प्यार सजा दरबार मां भवानी... शशि पाजी ने सब मिलकर बजाओं ताली मेरी मैया क...