धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल का 9वां चार्टर सह 10 वां पदस्थापना समारोह शुक्रवार की रात बीसीसीएल के डुमरा अतिथि गृह में हुआ। इसका उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ सुजीत कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह का स्वागत इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन एमजेएफ मदन मोहन ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पीएमजेएफ लायन गणेश प्रसाद सिंह ने छह नए सदस्यों का इंडक्शन कराया। वहीं, पास्ट काउंसिल चेयरपर्सन सह इंस्टॉलिंग ऑफिसर एमजेएफ मधुकर सिन्हा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक प्रसाद, सचिव शंकर नापित, कोषाध्यक्ष पालचंद महतो समेत क्लब की नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उपस्थित सदस्यों का योगदान समारोह में जिले के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों व सदस्य...