धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। नर्सिंग की छात्राएं धोनी कुमारी और अनन्या कुंडू की उपलब्धि की बीसीसीएल ने सराहना की है। बीसीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों की तस्वीर लगा उनकी दोनों नर्सिंग छात्राओं की उपलब्धि को बीसीसीएल के लिए गर्व का पल बताया गया है। केंद्रीय अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के 2022-25 बैच की नर्सिंग छात्राएं धोनी कुमारी और अनन्या कुंडू ने झारखंड नर्स पंजीकरण परिषद, रांची की ओर से आयोजित अंतिम वर्ष की परीक्षा में झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी यह उपलब्धि नर्सिंग पेशे के प्रति उनके समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह सफलता धनबाद के नर्सिंग स्कूल और पूरे बीसीसीएल परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- एचसीएल की 'आरोग्यदायिनी' योजना से 15 छात्राओं को मिलेगा नर्सिंग शिक्षा ...