Dhanbad News: धैया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धैया में ललिता मैरेज हॉल के पास किराए के मकान में रहने वाले 27 वर्षीय आनंद कुमार विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की रात की है। आनंद की मां उषा देवी के बयान पर धनबाद थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। उषा देवी ने पुलिस को बताया कि वे चनचनी कॉलोनी में रहती हैं, जबकि उनका बेटा आनंद ललिता मैरेज हॉल के पास संयोग यादव के मकान में किराये पर रहता था। वह निजी गाड़ी चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। मंगलवार की रात आनंद ने फोन कर मां को बताया कि वह अपनी जान दे देगा। यह सुनते ही उषा देवी ने मकान मालिक को फोन कर बेटे को समझाने का अनुरोध किया। इसके बाद वे खुद भी चनचनी कॉलोनी स्थित अपने घर से बेटे के पास जाने के लिए निकलीं।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया वहां पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.