धनबाद, सितम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद। जैन समाज का सबसे बड़ा त्योहार पर्युषण पर्व 16 सितंबर से प्रांरभ है, जो 27 सितंबर क्षमावाणी के साथ समाप्त होगा। धनबाद स्थित दोनों मंदिरों में पर्युषण पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को चौथे दिन धैया जैन मंदिर में प्रातः अभिषेक, शांतिधारा की गई। इसमें समाज के सभी पुरुष शुद्ध पीला धोती गच्चा पहन कर भगवान का अभिषेक में शामिल हुए। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा की गई। रात्रि में संगीतमय आरती, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में समाज के सदस्य संजय गोधा, सुरेंद्र जैन, सुशील बाकलीवाल, विनीत जैन, विनोद जैन, मनीष शाह, मुकेश गंगवाल, राखी जैन, ऊषा झंझरी, करुणा गोधा, रिद्धि गोधा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पर्यूषण पर्व के चौथे दिन मनाया...