धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: मुराइडीह कॉलोनी में शनिवार को वर्णवाल सेवा समिति बाघमारा के सदस्यों की बैठक कृष्णा प्रसाद वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जमुआटांड़ स्थित समाज की जमीन पर धर्मशाला निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने धर्मशाला निर्माण को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे लेकर आवश्यक पहल करने पर जोर दिया। बैठक के अंत में समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्णवाल युवा मंच धनबाद के संरक्षक साधुशरण प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर महेंद्र कुमार वर्णवाल, सतीश मोदी, सुभाष वर्णवाल, राजेंद्र वर्णवाल, उपेंद्र वर्णवाल, मनोज मोदी, आनंद वर्णवाल, राहुल वर्णवाल, प्रह्लाद वर्णवाल, महेंद्र विक्रम आदि मौजूद थे।

हि...