धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनसार थाना के बगल में स्थित एक फर्नीचर दुकान से चोरों ने लकड़ी काटने वाली मशीन की चोरी कर ली। घटना सोमवार की रात की है। चोरी के बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी। दुकान के बाहर सोए चंद्रिका शर्मा की नींद खुली तो दुकान में रखा सामान राख हो चुका था। चंद्रिका के पुत्र और फर्नीचर दुकान के संचालक रामबाबू शर्मा ने मामले की शिकायत धनसार थाना में की। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पिता जब नींद से उठे तो उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें बेहोश करने के लिए उन पर किसी प्रकार का स्प्रे कर दिया था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारठ : चाय-पान दुकान में हजारों की चोरी आसपास के लोगों ने आधी रात को दुकान से तेज विस्फोट की भी आवाज सुनी। जब रामबाबू दुकान पहुंचे तो पाया कि मशीन गायब थी। पुलिस ...