धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद -बोकारो मुख्य मार्ग को अविलंब चालू कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश धारी ने सोमवार सुबह से धरना दिया। केंदुआ पुल के समीप फुटपाथ पर धरना में दिनेश ने कहा कि धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग लंबे समय से बंद रहने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग को जल्द से जल्द चालू किया जाए तथा सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झिलिया नदी पर बन रहे पुल का डायवर्सन तेज बारिश में बहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...