Dhanbad News: धनबाद हेड पोस्टऑफिस कर्मी ने दायर की जमानत याचिका
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद हेडपोस्ट ऑफिस में लाखों रुपए घोटाला करने के मामले में जेल में बंद धैया राहरगोड़ा निवासी भरत प्रसाद रजक ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा की अदालत में नियमित जमानत याचिका दायर की। प्रधान जिला जज की अदालत ने जमानत याचिका को सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत में स्थानांतरित कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई 12 अगस्त को होगी। धनबाद थाने की पुलिस ने तीन अगस्त को भरत प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। भरत पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों की राशि को उनके संबंधित खातों में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में जमा कर लिया था। मामले की जांच में लाखों रुपए की वित्तीय अनियमितता और ठगी के आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी भूमिका संदिग्ध पाते हुए गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.