धनबाद, नवम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद को राजस्थान के प्रमुख शहर कोटा से जोड़ने वाली धनबाद-सोगरिया स्पेशल को अगले साल जून तक चलाने की घोषणा हुई है। इस ट्रेन के फेरों को अगले साल गर्मी की छुट्टियों तक बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय ने इस स्पेशल ट्रेन की अवधि को जून 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया है। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) नवनीत राज पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के सीपीटीएम को पत्र भेजकर जल्द से जल्द सहमति मांगी है ताकि इसका आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सके। हर गुरुवार को चल रही 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल को 26 नवंबर की बजाय 24 जून 2027 तक और हर शनिवार को चल रही 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल को 28 नवंबर की बजाय इसके फेरे...