धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद से दिल्ली और जम्मूतवी के लिए नई नियमित सीधी ट्रेन शुरू करने की मांग को एक बार फिर झटका लगा है। रेल राज्य मंत्री बी सोमन्ना ने धनबाद के सांसद ढुलू महतो को पत्र लिखकर संकेत दिया है कि वर्तमान में इस मार्ग पर नई नियमित ट्रेन नहीं चलेगी। मंत्रालय के इस जवाब के बाद धनबादवासियों के लिए सीधी और नियमित ट्रेन से दिल्ली का सफर अभी दूर नजर आ रहा है। रेल राज्य मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि धनबाद होकर दिल्ली के लिए पहले से ही 10 जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों के लिए भी धनबाद होकर दो ट्रेनें उपलब्ध हैं। मंत्री ने यह भी तर्क दिया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और मांग को देखते हुए समय-समय पर धनबाद से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

स्पेशल ट्रेनों में...