धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद अंचल कार्यालय इन दिनों धनबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है। नया मामला सीओ ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर मेहंदी हसन से जुड़ा हुआ है। मेहंदी हसन पर काम के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया गया। साक्ष्य के रूप में ऑडियो रिकार्डिंग भी दी गई। डीसी को की गई शिकायत के आधार पर अपर समाहर्ता (एसी) प्रदीप शुक्ला ने जांच करते हुए उसे कार्यमुक्त करने का निर्देश सीओ को दिया। धनबाद झामुमो के महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान ने डीसी को पत्र लिखकर धनबाद अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। डीसी के निर्देश पर ही अपर समाहर्ता ने इसकी जांच करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। झामुमो महानगर अध्यक्ष ने डीसी को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि अगर धनबाद को कोई भी आम आदमी सीओ ऑफिस में काम कराने के लिए जाता ...