धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: धनबाद। स्वतंत्रता दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह में स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। उपाधीक्षक ने कहा कि देश की सेवा के साथ मरीजों की सेवा ही हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Motihari News: झंडोत्तोलन कर आंदोलन के शहीदों को किया गया याद यह भी पढ़ें- Madhubani News: मॉडल सदर अस्पताल में नीले गगन में लहराया तिरंगा यह भी पढ़ें- स्वतंत्र...