Dhanbad News: धनबाद विकास मंच के धरना से कई विधायक रहे दूर
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद विकास मंच के एक दिवसीय गैर-राजनीतिक धरने में सात विधायकों के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन अपेक्षित राजनीतिक उपस्थिति नहीं दिखी। कार्यक्रम में केवल तीन विधायक पहुंचे। भाजपा का कोई विधायक धरना में नहीं पहुंचा। धरना स्थल पर गूंजे आजादी के नारे: धनबाद विकास मंच के धरना में विकास संबंधी भाषण के बीच कुछ छात्रों ने डफली बजाकर नाचते-गाते आजादी के नारे लगाए। विकास के मुद्दे पर आयोजित मंच से लगे इन नारों ने लोगों का ध्यान खींचा और कार्यक्रम के बाद शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद के विकास के लिए रणधीर वर्मा चौक पर धरना यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद में सात विधेयक पारित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.