धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में लंबे समय से रह रहे एक लावारिस व्यक्ति की मंगलवार की सुबह मौत हो गयी। वह एक्स-रे विभाग के पास बरामदे में लेटा हुआ था। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर अस्पताल कर्मियों को संदेह हुआ। इसके बाद उसे इमरजेंसी विभाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों के अनुसार वह व्यक्ति लंबे समय से अस्पताल परिसर में ही रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह रेडियोलॉजी विभाग के आसपास देखा जा रहा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...