Dhanbad News: धनबाद में 20 तक गरज के साथ होगी झमाझम बारिश
धनबाद, सितम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में बुधवार की सुबह से खिली तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तीन बजे आसमान में काले घने बादल छा गए। साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं और तेज गर्जन व बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। धनबाद में 20 तक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर की सड़कों पर जलजमाव ने परेशानी बढ़ा दी। कई जगहों पर हुआ जलजमाव: बारिश के कारण सरायढेला, पुलिस लाइन, आठ लेन, एलसी रोड, कोर्ट रोड समेत कई क्षेत्रों में सड़क पर पानी जमा हो गया। जलजमाव से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को पानी के बीच से गुजरने में परेशानी हुई। कई जगहों पर सड़क किनारे और निचले हिस्सों में पानी जमा हो गया。 यह भी पढ़ें- झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.