धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद में तेज हवा के कारण सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर शुक्रवार को रघुकुल के समीप स्ट्रीट लाइट का पोल सड़क पर गिर गया। पोल गिरने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, सुगियाडीह के समीप भी सड़क किनारे की दीवार का हिस्सा गिरकर सड़क पर आ गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों घटनाओं के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरे पोल और दीवार के मलबे को जल्द हटाने की मांग की, ताकि आवागमन सुचारू हो सके। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला नगर में तेज हवा से गिरा पेड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...