धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद की नाट्य संस्था द ब्लैक पर्ल्स धनबाद की ओर से आगामी 18-24 जुलाई तक सात दिवसीय अभिनय कार्यशाला होगी। यह पहली बार होगा कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता की तरह धनबाद में ऐसी कार्यशाला आयोजित हो रही है। इसमें विशेष रूप से नाट्य अभिनय, कैमरा एक्टिंग के विषय में जानकारी दी जाएगी। इसका मुख्य आकर्षण सोशल मीडिया इंफ्लूयांसर होंगे। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में अलवर राजस्थान के नाट्य गुरु डॉ देशराज मीणा, कोलकाता पश्चिम बंगाल से मोनालिसा दास, झारखंड से ऋषिकेश लाल प्रशिक्षण देंगे।

कार्यशाला का विवरण प्रेस वार्ता के दौरान कार्यशाला संयोजक शारदा गिरि ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और वक्ताओं का परिचय कराया। द ब्लैक पर्ल्स के संरक्षक बिजय झा ने कहा कि रंगमंच और फिल्मों में अभिनय करने के इच्छुक सभी आयु वर्ग के...