धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: दो दिन पहले शुरू हुए एसआईआर के तहत घर-घर एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) भरने का काम मी गति से शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों में धनबाद में लगभग पांच प्रतिशत ही गणना प्रपत्र बांट दिए गए हैं। लगभग 21 लाख वोटरों के बीच बीएलओ को 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र का वितरण करना है और भरे हुए फॉर्म को वापस लेना है। यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर बीएलओ को करें जमा : एसडीओसमीक्षा बैठक इधर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) के तहत गणना प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान जिला न...