Dhanbad News: धनबाद में चक्रवात अर्नब का असर, आज भारी बारिश संभव
धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे डीप डिप्रेशन चक्रवात अर्नब का असर दिखने लगा है। 24 सितंबर को धनबाद में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान भारी बारिश और तेज आंधी की भी संभावना है। बुधवार की सुबह से ही धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। लगातार बारिश होने के कारण शहर के निचले हिस्सों, गलियों और प्रमुख सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या बढ़ गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.