Dhanbad News: धनबाद में आज से चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर
धनबाद, अक्टूबर 28 -- मौसम विभाग की चेतावनी Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवात तूफान अर्नब का असर बुधवार से देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात तूफान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में धान की फसल पकने की स्थिति में है और कई जगहों पर कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में बेमौसम बारिश हुई तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज हवा के साथ बारिश के आसार: मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार धनबाद मध्य झारखंड के अंतर्गत आता है। 28 अक्तू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.