धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर गुरुवार को धनबाद में देखने को मिला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट देर शाम भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार धनबाद सहित आसपास के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भविष्यवाणी 11 सितंबर को भी धनबाद में दो या अधिक दौर की हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 सितंबर को एक-दो बार बारिश तथा 13 सितंबर को गरज के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही गरज, वज्रपात और 3...