Dhanbad News: धनबाद प्रधान डाकघर के ई-मेल पर आई धमकी भरी मेल, पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की बात, जांच शुरू
धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद प्रतिनिधि। कोर्ट रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को मंगलवार की दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, धनबाद प्रधान डाकघर के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को तत्काल खाली करा दिया। इसके बाद डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। अधिकारी ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.