Dhanbad News: धनबाद प्रखंड कार्यालय में मना संविधान दिवस
धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद सदर प्रखंड कार्यालय सहित बरडुभी और दुबराजडीह पंचायत में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों व ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर उसके आदर्शों, मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप ईमानदारी व पारदर्शिता से जनसेवा करने का संकल्प लिया। वहीं, बरडुभी पंचायत सचिवालय में मुखिया मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रस्तावना का पाठ किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, पोषण सखी व ग्रामीणों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सिंदरी में विधि दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.