धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर धनबाद पब्लिक स्कूल में उत्सव ए आजादी का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें देशभक्ति, सृजन व संस्कृति का संगम देखने को मिला। पांच सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ उनकी कल्पनाशीलता, एकाग्रता और सौंदर्यबोध को विकसित किया। छाता सजावट प्रतियोगिता ने नवाचार और रचनात्मकता सोच को प्रोत्साहित किया। देशभक्ति एकल नृत्य प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में दीक्षा महिला मंडल बीसीसीएल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, उपाध्याक्ष नीता कुमार, सदस्य आभा मिश्रा समे...