Dhanbad News: धनबाद क्लब में 27 को सजेगी हास्य और साहित्य की महफिल
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: शहरवासियों को साहित्य, हास्य और मनोरंजन से भरपूर शाम का आनंद देने के लिए 27 सितंबर को धनबाद क्लब में हास्य उत्सव आयोजित किया जाएगा। हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट और धनबाद क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होनेवाले कार्यक्रम में देश के चर्चित हास्य कवि संपत सरल, सरदार मंजीत सिंह और अमित शुक्ला अपनी हास्य-व्यंग्य एवं काव्य प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार हास्य उत्सव का उद्देश्य रोजमर्रा की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली से लोगों को कुछ समय के लिए बाहर निकालकर हंसी, साहित्य और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है। कार्यक्रम में हास्य-व्यंग्य के साथ समसामयिक विषयों को साहित्यिक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। धनबाद के स्थानीय साहित्यकार बसंत जोशी और सुशांत कुमार भी अपनी काव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.