धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद क्लब में सदस्यता विस्तार की योजना पर मैनेजिंग कमेटी को सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। रविवार को हुई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (ईजीएम) में 200 नए सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव विवादों में घिर गया। बैठक में सदस्यों ने क्लब की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वर्तमान सदस्यों के लिए ही बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है, तो सदस्य संख्या बढ़ाने से पहले बुनियादी व्यवस्थाओं का आकलन क्यों नहीं किया गया। करीब 992 सदस्यों वाले क्लब में विस्तार की योजना पर आगे बढ़ने से पहले मौजूदा सुविधाओं को दुरुस्त करने की जरूरत बतायी गयी। विवाद केवल सदस्यता प्रस्ताव तक सीमित नहीं रहा। बैठक के एजेंडे, सदस्यों को भेजे गए नोटिस और पिछली एजीएम में उठाए गए मुद्दों को शामिल नहीं किए जाने पर भी आपत्ति सामन...