Dhanbad News: धनबाद को जल्द मिलेगा पहला सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट
धनबाद, जुलाई 18 -- Dhanbad News: शहर में हर दिन 360 टन कचरे का पहाड़ पिछले नौ वर्षों से अलग-अलग इलाके में खड़ा हो रहा है। कचरा प्रोसेसिंग प्लांट नहीं रहने की वजह से हर साल स्वच्छता रैंकिंग में धनबाद का नंबर भी कट जाता था। धनबाद नगर निगम की सबसे बड़ी समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है। बलियापुर के आमझर में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल धनबाद को पहला सोलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट मिल जाएगा। धनबाद नगर निगम और रेमकी कंपनी के बीच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत 76 करोड़ रुपए का करार किया गया है। रेमकी कंपनी को नगर निगम अभी कचरा उठाने पर दो हजार रुपए प्रति टन का भुगतान करता है। सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तैयार होने पर निगम को 30 प्रतिशत अधिक राशि का भुगतान करना है। आमझर में सिविल वर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.