Dhanbad News: धनबाद के 54.1% स्कूलों में अलग कमरे, संगीत-नृत्य के लिए शांत माहौल
धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: स्कूलों में को-करिकुलर एक्टिविटी (सह पाठ्यचर्या गतिविधियों जैसे संगीत, कला, नाटक, या खेल) के लिए अलग कमरों के मामले में झारखंड में धनबाद जिला पहले नंबर पर है। धनबाद के 54.1 फीसदी हाईस्कूलों व प्लस टू स्कूलों में इसके लिए अलग कमरे हैं। ऑल मैनेजमेंट (कुल स्कूल) 318 स्कूलों में धनबाद के 172 स्कूलों में यह सुविधा है। वहीं 138 सरकारी स्कूलों में से 49 स्कूलों (35.5 फीसदी) तथा सरकारी अनुदान प्राप्त 10 स्कूलों में से चार स्कूलों में अलग कमरे हैं। इस कैटेगरी में राज्य के टॉप पांच जिलों में धनबाद, रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो व रामगढ़ है। वहीं पांच सबसे खराब जिलों में पलामू, साहिबगंज, गोड्डा, गढ़वा व सिमडेगा शामिल हैं। सामान्य क्लासरूम से को-करिकुलर एक्टिविटी के लिए अलग कमरे होने से छात्रों को इसका लाभ मिलता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.