Dhanbad News: धनबाद के 149 जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को मिलेगी नई बिल्डिंग
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जर्जर और किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत बदलेगी। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में 149 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपनी नई बिल्डिंग मिलेगी। डीएमएफटी फंड से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। धनबाद में 2231 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से कई आंगनबाड़ी केंद्रों के पास न अपनी बिल्डिंग और कई तो जर्जर भवनों में चल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति सुधारने के लिए उपायुक्त ने इन केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 149 आंगनबाड़ी केंद्र में नई बिल्डिंग का निर्माण करने की शुरुआत की जा रही है। लगभग 46 करोड़ 54 हजार रुपए खर्च कर इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित कर ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.