धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र की मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत सिजुआ दस नंबर तीन पट्टियां धौड़ा में मंगलवार की सुबह करीब 5.45 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई। इससे चार घर जमींदोज हो गए। दिहाड़ी मजदूर गुड्डू बहादुर की पत्नी, दो बेटियां व दो पुत्र गोफ में समा गए। इनके ऊपर घर का मलबा गिर गया। अचानक भू-धंसान से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और रस्सी के सहारे गोफ में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला। सभी को कतरास के निचितपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम कुमार (5 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं चंदा देवी (33वर्ष), पूजा कुमारी (17 वर्ष), आरती कुमारी (13 वर्ष) और बाला कुमार (3 वर्ष) अस्पताल में इलाजरत हैं। यह भी पढ़ें- सिजुआ में जोरदार आवाज के साथ भू धंसा...