धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बुधवार को एथलेटिक्स एवं आर्चरी के खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री का लोकार्पण किया गया। खेल सामग्री उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को नियमित व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण लेने और अपने खेल कौशल को और बेहतर करने में सहायता मिलेगी। डीसी आदित्य रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बरंगे, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित थे। डीसी ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से जिले में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना एवं संसाधन से संबंधित प्रस्ताव मांगे। उन्होंने पदाधिकारियों को आधारभूत संरचना व खेल सामग्री की उपल...