धनबाद, नवम्बर 19 -- Dhanbad News: धनबाद/रांची, हिटी। झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद की शिक्षिका शालिनी सिन्हा के दोबारा स्थानांतरण पर रोक लगा दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने बुधवार को उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। अदालत ने राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने अदालत को बताया कि शालिनी सिन्हा का पहले धनबाद जिले के एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किया गया था। उन्होंने स्थानांतरित स्कूल में योगदान भी दे दिया था। इसके बावजूद विभाग ने नवंबर माह में दोबारा उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें पूर्व के स्कूल में पदस्थापित कर दिया। प्रार्थी की ओर से कहा गया कि एक बार स्थानांतरण आदेश प्रभावी होने और संबंधित स्कूल में योगदान देने के बाद उसी शिक्षिका का दोबारा स्थ...