धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: सिंदरी, प्रतिनिधि। दिवंगत समाजसेवी दीपक चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को रांगामाटी में मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनता मजदूर संघ सिंदरी शाखा के सचिव वेदप्रकाश ओझा ने दीपक चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वेदप्रकाश ओझा ने कहा कि दीपक चौधरी एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो सामाजिक कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जरूरतमंदों की मदद करना उनके स्वभाव में शामिल था। मौके पर विनोद चौधरी, अरुण रंजन सिंह, सोहन सोरेन, अंशु शर्मा, प्रकाश पंडित, दीपक टुडू और संतोष सिंह सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...