धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: थाना क्षेत्र के रांगामाटी में दो मंजिला मकान में मचान पर चढ़कर प्लास्टर करने के दौरान गिरे राजमिस्त्री कार्तिक प्रमाणिक (50 वर्ष) की रविवार को मौत हो गई। दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार्तिक परसबनियां पंचायत के छाताबाद गांव के रहने वाला था। कार्तिक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। उनकी पत्नी, दोनों पुत्रों प्रकाश व सूरज प्रमाणिक, पुत्रवधुओं और पोते-पोतियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परसबनियां पंचायत के मुखिया राजा राम रजक ने बताया कि परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कार्तिक प्रमाणिक रांगामाटी में एक मकान में बांस के मचान पर चढ़कर प्लास्टर कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अन्य मजदूर मचान के दूसरे हिस्से के बांसों को खोल र...