Dhanbad News: दो दुकानों को एक कर कारोबार करनेवाले 28 व्यापारी चिह्नित
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: जिला परिषद की दुकानों में नियमों की अनदेखी कर कारोबार करनेवाले दुकानदारों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है। जिला परिषद ने जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दुकानों को मिलाकर एक दुकान कर कारोबार करनेवाले 28 दुकानदारों को चिह्नित किया है। इन दुकानदारों को एक बार फिर नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि में दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया है। जिला परिषद की ओर से जारी नोटिस में दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर दुकान खाली करने को कहा गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करनेवाले दुकानदारों को जुर्माना जमा करने का निर्देश भी दिया गया है। जिला परिषद के अधिकारियों के अनुसार दुकानों का आवंटन अलग-अलग किया गया था, लेकिन कई दुकानदारों ने बीच की दीवार या अन्य संरचना हटाकर दो दुकानों को एक कर लिया। साथ ही बड़े क्षेत्र में कारोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.