Dhanbad News: दो गुटों में बंटकर कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद जिला कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान को खत्म करने के लिए राज्यस्तरीय कमेटी ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों गुटों को मिलकर पार्टी के लिए काम करने का निर्देश दिया था। प्रदेश कमेटी के हस्तक्षेप के बाद भी जिला कांग्रेस में विवाद खत्म नहीं हो रहा है। गुरुवार को दोनों गुटों ने राजीव गांधी की जयंती अलग-अलग जगहों पर मनाई। जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन, हाउसिंग कॉलोनी में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेसी उपस्थित हुए। संतोष ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेताओं में से एक थे। उनका पूरा राजनीतिक जीवन देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.