Dhanbad News: दोपहर में अचानक छाया अंधेरा, डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश
धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद में मंगलवार को मौसम ने दोपहर होते-होते अचानक करवट ले ली। करीब 12 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश होती रही। इस दौरान तेज गरज के साथ लगातार बिजली चमकने और कड़कने से लोग सहम गए। दोपहर में अचानक बदले मौसम से शहर की सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। हालांकि तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका रही। शहर के कोर्ट रोड, एलसी रोड, पुलिस लाइन सहित कई अन्य मार्गों पर जलजमाव हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें- Bokaro News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.