धनबाद, जुलाई 30 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। सरायढेला स्थित हर्ष विहार कॉलोनी में बुधवार को दूसरी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता बच्चा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने बच्चा सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बच्चा सिंह की पुण्यतिथि पर उनके आवास सर्वोदय में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सबसे पहले जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) की अध्यक्ष सह पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और महामंत्री अभिषेक सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बच्चा सिंह की धर्मपत्नी शिवकुमारी सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। सरोजनी सिंह, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह और शिवानी सिंह आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल और मजदूर संगठनों के नेत...