धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 39 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 27,240 रुपये बताई गई है। शराब की सभी बोतलों पर फॉर सेल इन डब्ल्यूबी ओनली लिखा था।

आरपीएफ की गश्त आरपीएफ पोस्ट धनबाद और सीआईबी की टीम स्टेशन पर गश्त व निगरानी कर रही थी। इस दौरान दून एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रात करीब 1:17 बजे पहुंचने के बाद एस-7 कोच की बर्थ नंबर 18 और एस-8 की बर्थ नंबर 46 पर सवार यात्रियों की जांच की गई। दोनों के पास प्लास्टिक के बोरे और झोले में शराब मिली। जांच में ऑफिसर्स च्वाइस एलीट व्हिस्की की 750 एमएल की 42 बोतल और 375 एमएल की 20 बोतल, कुल 39 लीटर शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी की...