Dhanbad News: दून एक्सप्रेस में लावारिस हालत में मिली 45 बोतल शराब
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली दून एक्सप्रेस में बुधवार की देर रात एक बजे 45 बोतल अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में पकड़ी गई। शराब एक पिट्ठू बैग में रखी हुई थी। आरपीएफ ने पकड़ी गई शराब को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि कंट्रोल को सूचना मिली थी कि देहरादून एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के एस-8 के सीट नंबर 57 के नीचे एक पिटठू बैग पड़ा हुआ है। यात्रियों से उस बैग के बारे में पूछने पर किसी भी यात्री ने अपना मालिकाना हक नहीं बताया। बैग की तलाशी हुई तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। माना जा रहा है कि शराब लेकर कोई बिहार जाने के प्रयास में था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.