Dhanbad News: दुहाटांड़ में लगातार छह घंटे तक बिजली संकट
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। सीएमआरएस फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने से गुरुवार को लगातार छह संकट रहा। कुम्हारपट्टी, दुहाटांड़ सहित आसपास क्षेत्र में वोल्टेज कभी कम तो कभी अधिक हो रहा था। खराबी सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसे दोपहर दो बजे के बाद ठीक किया गया। तब जाकर लोगों को राहत मिली। कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के कारण फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे दूर कर दी गई। बता दें कि दो दिन पूर्व भी यह समस्या उत्पन्न हुई थी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ग्रामीण फीडरों को अलग केबल से जोड़ने की तैयारी, पेटरवार समेत कई इलाकों को मिलेगा लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.